Uddeshya (Objectives / उद्देश्य)
1. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना।
2. आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देना और जन-जन तक पहुंचाना।
3. “Bundelkhand Gramin Chikitsak Sangh” का संचालन एवं विस्तार करना, जिससे ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और पहचान मिल सके।
4. गरीब, असहाय, वृद्ध और महिलाओं को नि:शुल्क उपचार और औषधियां उपलब्ध कराना।
5. स्वास्थ्य शिक्षा, स्वच्छता, पोषण और रोग-निवारण पर जागरूकता अभियान चलाना।
6. ब्लड डोनेशन, हैल्थ कार्ड, एंबुलेंस और टेलीमेडिसिन सेवाएं प्रारंभ करना।
7. महिला एवं बाल स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना।
8. पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
9. आपदा, महामारी या आपातकालीन स्थिति में राहत और स्वास्थ्य सहायता कार्य करना।
10. युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
11. भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और नीति निर्माण के लिए सामाजिक संवाद और सुझाव मंच तैयार करना।